MP में मोदी सरकार के मंत्री ने पुरानी पेंशन पर बोल दी बड़ी बात

भोपाल. मध्यप्रदेश के दौरे पर आए मोदी सरकार के राज्यमंत्री (वित्त मंत्रालय) जितेंद्र सिंह ने पुरानी पेंशन पर बड़ी बात बोल दी है। मंत्री जितेंद्र सिंह भोपाल में आयोजित पेंशनर्स के कार्यक्रम और बैंकर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंत्री ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम पर वित्त मंत्रालय विचार करेगा। पेंशनर्स की सुविधा के लिए पोर्टल बनेगा, वहीं देश के सभी बैंक इससे जोड़े जाएंगे। यह कार्यक्रम बैंक आफ बड़ौदा की ओर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ था।

जब केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मीडिया ने बात की तो उन्होंने पुरानी पेंशन पर बचते हुए बात की। जब मीडिया ने पेंशन पर सवाल पूछना शुरू किया तो जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो आप पूछ रहे हैं हमें बोलना नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र सरकार क्या विचार रखती है इस प्रश्न पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसके दो पक्ष हैं। लोगों की अलग-अलग राय है। हर प्रकार से पक्ष रखे जाते हैं। इसे लेकर लगातार विचार चलता रहता है। यदि करना होगा तो वित्त मंत्रालय विचार जरूर करेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वे मध्यप्रदेश सरकार और शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद देना चाहते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पेंशन को लेकर जो अभियान शुरू किया है, उसमें मध्यप्रदेश की सरकार का अच्छा सहयोग रहा है। धीरे-धीरे सभी बड़े बैंकिंग संस्थानों को पेंशन विभाग के साथ जोड़कर सिंगल इंटिग्रेटेड पेंशन पोर्टल से जोड़ा जाए, इससे हमारे पेंशनर्स की दिक्कतों को खत्म किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *