ख्यातिप्राप्त चिकित्सको द्वारा किया गया मेडिकल कैंप का आयोजन
ग्वालियर- IMA, सेवा भारती एवं NMO के सहयोग से घाटीगांव आदिवासी ब्लॉक के तकरीबन 22 गांव में शहर के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिप्राप्त चिकित्सको द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें IMA एवं जीआर मेडिकल कॉलेज के तकरीबन 50 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया । सेवा के इस कार्य में जीआर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टूडेंट्स ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आदिवासी क्षेत्र जिनके मरीजों को चिकित्सक एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होना एक दूभर कार्य होता है, इस परिक्षेप्य में IMA ग्वालियर द्वारा घाटीगांव विकासखंड के इन सभी गांव में एक ही दिन मेडिकल कैंप लगाया गया एवं मुफ्त दवाइयां वितरित की गई, साथ ही ऐसे मरीज जिनको ऑपरेशन या अन्य चिकित्सक सेवाओं की जरूरत है उनको ग्वालियर में ही विभिन्न डॉक्टरों द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
एक पिंक कार्ड का भी लोगों को वितरण किया गया इस कार्ड के माध्यम से शहरी चिकित्सालय में गरीब मरीजों को 20 से 50 परसेंट तक का डिस्काउंट दिया जावेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए IMA प्रवक्ता डॉ नितिन जैन ने बताया कि आईएमए ग्वालियर अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है एवं इसी तारतम्य में इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है । IMA ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ राहुल सप्रा द्वारा घाटीगांव विकास खंड के गांव को गोद लेने का भी ऐलान किया गया है, जिसमें वह अपनी सेवाएं नियमित देंगे ।इस प्रोग्राम में सचिव डॉ ब्रजेश सिंघल डॉ आशीष दुबे डॉ स्नेह लता दुबे डॉ प्रदीप सिंह राठौर डॉ अविनाश शर्मा डॉ समीर गोखले डॉ सुनील बुचके डॉक्टर प्रतीक जैन डॉ श्वेता माहेश्वरी डॉ अर्चना दुबे डॉ पंकज गुप्ता डॉ शिल्पा बुचके का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की समाप्ति भगवत सहाय सभागार में संपन्न हुई जीआरएमसी डीन डॉ अक्षय निगम एवं सुपरिंटेंडेंट जेएच डॉक्टर आरकेएस धाकड़ एनएमओ के अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा एवं सचिव डॉक्टर सिकरवार ने सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं उनके इस सेवा कार्य की सराहना की।

