देश में 1 घंटे की नेटबंदी, 442 करोड़ का घाटा

नई दिल्ली. दुनिया में सबसे ज्यादा नेटबंदी के मामले में भारत लगातार 5वें साल दुनिया में टॉप पर है। दुनिया भर में इंटरनेट के एक्सेस की मॉनिटरिंग करने वाली संस्था ऐक्सेस नाओ की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत में 84 बार लोगों को इंटरनेट शटडाउन झेलना पड़ा। भारत में अगर पूरे देश में एक घंटे के लिए भी नेटबंदी हो जाए तो 442 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होता है। हालांकि पूरे देश में एक साथ नेटबंदी नहीं होती है, लेकिन इनकी संख्या जितनी ज्यादा होती है नुकसान भी उतना ही ज्यादा होती है।

2023 के 2 महीनों में ही 7 इंटरनेट शटडाउन्स
भारत में इंटरनेट शटडाउन्स का डेटा रखने वाले प्लेटफॉर्म Internetshutdowns.in के मुताबिक 2012 से अब तक भारत में कुल 697 बार नेटबंदी हो चुकी है। 2023 के दो महीनों में ही भारत में 7 बार नेटबंदी हो चुकी है।

देश में ज्यादातर शटडाउन 24 घंटे से कम के
भारत में नेटबंदी की घटनाएं ज्यादा हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर शटडाउन्स 24 घंटे से कम के रहे हैं। हालांकि सरकारें शटडाउन के ड्यूरेशन की सही जानकारी देने में पारदर्शिता नहीं बतती हैं। 2017 से 2022 के बीच 200 बार नेटबंदी की ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें सरकारों ने ये स्पष्ट नहीं किया कि शटडाउन कितनी देर का था। 41 शटडाउन्स ऐसे थे जो 72 घंटों से ज्यादा के थे। 148 शटडाउन ऐसे थे जो 24 घंटे से ज्यादा के थे, लेकिन 72 घंटे से कम के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *