विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल लोक में लगाई हाजिरी

उज्जैन. महाकाल लोक में आज भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ हाजिरी लगाई। सुबह होने वाली भस्म आरती में दोनों शामिल हुए और साथ ही साथ नन्दी हॉल में लगभग 2 घंटे तक बैठ ओम नमः शिवाय का जप भी किया। अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद यह पहला मौका था जब विराट कोहली अपनी के साथ भोलेनाथ का आर्शीवाद लेने के लिये महाकाल लोक पहुंचे थे।

सामान्य भक्तों की तरह किया दर्शन
महाकाल मंदिर पहुंचे क्रिकेटर कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने  सामान्य भक्तों की तरह बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया।  उन्होंने कोई वीआईपी सुविधा नहीं ली।  पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है कि विराट कोहली देश के विभिन्न मंदिरों में जा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। जिसके सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए यहां पर भी मत्था टेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *