भिंड में बिजली कंपनी उप महाप्रबंधक के साथ ठेकेदार ने की मारपीट, FIR
भिंड. भिंड के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक और ठेकेदार के बीच ऑफिस के अंदर विवाद गहरा गया। ठेकेदार ने अफसर के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत कोतवाली थाना में की गई। मामला शाम करीब छह बजे का बताया जा रहा है। बिजली कंपनी कार्यालय में पदस्थ राजेश कुमार मौर्या बैठे थे कि भूरे गुबरेले और एक अपने साथी के साथ आए।
बिजली अफसर ने बताया कि भूरे बिजली कनेक्शन काटने और जोड़ने का ठेका दिए जाने पर दबाव बना रहे थे। भूरे व छुट्टन तोमर दलाली का काम करते है। जब उनकी बात को नही माना तो उन्होंने मारपीट कर दी। वहीं भूरे गुबरेले ने उप महाप्रबंधक पर पैसा लेने और काम न करने का आरोप लगाने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
