सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल से विदाई

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह, पुलिस लाईन के साथ समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण
टीआई कैलाष नारायण त्रिपाठी, अरूण कुमार, एसआई तेलिसफोर बड़ा, उम्मेद सिंह, अलेक्सजेंडर लकडा, एएसआई हरिसिंह कुषवाह, गंधर्व सिंह राणा, कालका प्रसाद, हैड कांस्टेबली कमल सिंह, सुरेष यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *