ग्वालियर में टी-20 महिला वर्ल्डकप पर सट्‌टा खिलाते दो पकड़े

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने रविवार रात श्रीकृष्ण अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर G-1 से दो सटोरियों को क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्‌टा खिलाते हुए पकड़ा है। यह दोनों न विदेशी वेबसाइट Tigerexch-247.com, 99exch.com ,oa Laser247.com पर लाइन देकर वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर सट्‌टा खिला रहे थे। रविवार को फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया में खिताबी जंग हो रही थी। पुलिस ने स्पॉट से मोबाइल, लैपटॉप, 20 हजार रुपए कैश सहित लाखों रुपए का लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त किया है।

एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को सूचना मिली थी कि रविवार को टी-20 वुमेन वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया की टीमों पर लाखों रुपए का सट्‌टा शहर की श्रीकृष्णा अपार्टमेंट के एक फ्लैट से खिलाया जा रहा है। जिस पर DSP क्राइम ब्रांच षियाज़ केएम, CSP विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमरसिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी विश्वविद्यालय मनीष धाकड़ के द्वारा टीमें बनाकर घेराबंदी के लिए लगाई गई थीं। पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार सचिन तेंन्दुलकर मार्ग स्थित श्रीकृष्ण अपार्टमेंट के फ्लैट नं. G-1 में भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया तो उसके अन्दर दो व्यक्ति लैपटॉप व मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों सटोरियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया गया कि वह टी-20 महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल मैच पर जो कि ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट की लिंक के माध्यम से खिलवा रहे थे। मौके पर पुलिस टीम को 20 हजार रूपए नकद, चार मोबाइल तथा एक लैपटॉप मिला है। मोबाइल व लैपटॉप के अन्दर ऑनलाइन सट्टे की वेबसाइट खुली हुई मिली। जिसमें यह लोग महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला जो कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ आफ्रीका के बीच चल रहा था, उस पर सट्‌टा लगवाते नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *