डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से हुई 9 घंटे पूछताछ, रात को ही मडीकल परीक्षण कराया गया, सोमवार की दोपहर 12 बजे पेश करेगी

नई दिल्ली. शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले के आपराधिक साजिश रची और उन्होंने सबूतों को मिटाने की कोशिश की। उन्हें गिरफ्तार करके सीबीआई हेडक्वार्टर में ही रखा गया है। यहीं डाक्टरों की टीम बुलाकर उनका मेडीकल परीक्षण कराया। उनकी रात सीबीआई हेडक्वार्टर में गुजरी और उन्हें सोमवार को 12 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जायेगा।
देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी आप
आप ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इस कड़ी में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भी आज दोपहर 12 बजे पार्टी नेता और कार्यकर्त्ता सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। विरोध की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। विशेष पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की रविवार की रात को कमान संभाली है। थानाध्यक्षों सहित थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिये गये हैं।
मनीष सिसोदिया से 9 घंटे पूछताछ
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की गयी। इस बीच बयानबाजियों का दौर चलता रहा। आम आदमी पार्टी के नेता लगातार आशंका जता रहे थे कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जायेगा। जबकि भाजपा कह रही थी कि भ्रष्टाचार का सच सामने आयेगा। इस दौरान शाम को खबर आई कि सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। जैसे ही यह खबर आम आदमी पार्टी तक पहुंची तो पार्टी में हलचल मच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *