शहर से गाड़ी चोरी कर ग्रामीण इलाकों में बेचने वाले चोर पकड़े

ग्वालियर. ग्वालियर पुलिस के हत्थे दो बाइक चोर चढ़े हैं। यह वाहन चोर शहर से गाड़ियां चोरी कर इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेचते हैं। 3 दिन से पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी, बीती रात इन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 6 बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए चोरों से और भी पूछताछ चल रही है, जिससे पुलिस इस पूरे नेटवर्क तक पहुंच सके। इनसे और भी चोरी के वाहन बरामद होने की आशंका है।

दरअसल ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाटीपुर इलाके में 2 चोर सक्रिय हैं। यह लोग बाहर से आते हैं और वाहन चोरी कर ले जाते हैं। एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया और उनकी टीम को पड़ताल में लगाया। क्राइम ब्रांच की टीम और थाटीपुर थाना पुलिस ने इन वाहन चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी। थाटीपुर चौराहे के पास से इन्हें पकड़ लिया गया। इन्हें पकड़कर जब पूछताछ शुरू की गई तो उन्होंने बताया कि यह लोग भिंड के रहने वाले हैं। गाड़ी चोरी करने के लिए शहर में आते हैं और गाड़ी चोरी कर पहले पार्किंग में खड़ी करते हैं। फिर कुछ दिन बाद आकर गाड़ी ले जाते हैं और इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते हैं। महज पांच से ₹10000 में यह चोरी गाड़ी भेजे थे। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पहले तो एक ही गाड़ी चोरी करने के बारे में बता रहे थे, लेकिन जब सख्ती की गई तो 6 गाड़ियां चोरी करना कबूल किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 6 गाड़ियां बरामद भी कर ली है। पकड़े गए चोरों के नाम अंकित रजक पर अर्जुन गुप्ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *