गोली से घायल होने के बाद भी उमेश पाल की ढाल बने गनर संदीप निषाद की दस्तां
फिलहाल प्रयागराज की पुलिस खाली हाथ
प्रयागराज. राजू पाल हत्याकांड में खूंखार बदमाश अतीक अहमद हत्याकांड के गवाह उमेश पाल सहित गनर संदीप ढाल बने 6 बदमाशों ने गोली से भून दिया। अभी हाल पुलिस ने अतीक अहमद के घर 200 मीटर दूर खड़ी बिना नम्बर सफेद रंग की पर ब्लैक फिल्म क्रेटा कार को जब्त किया है। आपको याद दिला दें कि यही क्रेटा कार हत्याकांड में चश्मदीद गवाह उमेश पाल की हत्या में उपयोग की गयी थी। पुलिस कार के इंजन और चेसिस नम्बर के माध्यम से पुलिस कार मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यूपी के प्रयागराज में हुई सनसनीखेज घटना के बाद मृतक उमेश पाल को सभी जान रहे हैं। लेकिन हत्याकांड में जान गंवाने वाले यूपी पुलिस के सिपाही संदीप निषाद का परिवार अकेला पड़ गया है। प्रयागराज हत्याकांड में आजमगढ़ के रहने वाले गनर संदीप ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान की बाजी लगा दी। उमेश पाल को मारने आये बदमाशों ने सुरक्षा में ढाल बनकर खड़े गनर संदीप को भी अपनी गोली और बम से निशाना बना लिया और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को हत्याकांड के बाद जहां एक और प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उमेश पाल के समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठी थी। तो वहीं इस घटना में बदमाशों की गोली से मरने वाले गनर आरक्षक का परिवार अकेले में खड़ा था। सरकारी गनर के पिता संतलाल निषाद और प्रदीप निषद के साथ चंद रिश्तेदार ही पीएम हाउस के बाहर मौजूद थे।
44 सेकंड के भीतर हुआ हत्याकांड
बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या महज 44 सेकंड के भीतर कर दी गई थी. बेखौफ बदमाशों में एक बदमाश पहले से उमेश का पास की दुकान में इंतजार कर रहा था. उमेश पाल के गाड़ी से उतरते ही शूटर्स ने फायरिंग कर दी थी. सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद ढाल बने तो उनको भी गोली मार दी गई. घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, गोली लगने के बाद भी उमेश पाल अपने घर की तरफ भागते हैं, लेकिन बदमाश पीछा करते हुए तंग गली में घुसकर फायरिंग करते हैं और बम फोड़ते हैं. वहीं, गोली लगने से कार के पास मूर्छित पड़े गनर संदीप निषाद भी गली में भागते हैं, जिनको निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गली में बम मार दिया. फिर घायल अवस्था में संदीप, उमेश के घर के बाहर गिर पड़ते हैं.
उमेश ने जॉइन की थी BJP
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल ने हाल ही में बीजेपी जॉइन की थी. उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल, सिद्धार्थ नाथ सिंह से नजदीकी संबंध थे. उमेश पाल की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. अब परिवार को शिकायत है कि जो नेता उमेश पाल से मिलने के लिए रोज आते थे, वह दिखाई नहीं पड़ रहे. हालांकि, स्थानीय विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को सांत्वना प्रकट करने पहुंचे.
दौड़ाकर गोली मरते रहे बदमाश: भतीजी का बयान
मृतक उमेश पाल की भतीजी ने अपनी पीड़ा को बयां करते हुए बताया कि गोली लगने के बाद जब चाचा भाग रहे थे, तो बदमाश उनको दौड़ाकर गोली मरते रहे. यह सब हमारी आंखों के सामने हुआ और हम चाचा को नहीं बचा पाए.
