एमडीएस पब्लिक स्कूल में बाल मेला का किया गया आयोजन
ग्वालियर एमडीएस पब्लिक स्कूल में बाल मेला “संगम”का आयोजन स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीप्ती राजावत द्वारा संम्पन्न करवाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती शैलेश राजावत, विशेष अतिथि स्वदेश पटसारिया उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए गये। खाने-पीने की दुकाने लगाई गई। कार्यक्रम में अन्य विशेष अतिथि के रूप में करणी सेना की श्रीमती कल्पना भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, श्रीमती रजनी भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, श्रीमती सुमन भदौरिया, श्रीमती मीना चौहान जिला मंत्री महिला मोर्चा, श्रीमती भावना भदौरिया, श्रीमती विमलेश सिकरवार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफ़ी, मेडल आदि प्रदान किए गए। सभी अतिथियों को स्कूल डाइरेक्टर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किये गए।
