महिला के पर्स से 2.50 लाख रुपये के जेवरात चोरी

ग्वालियर. दिल्ली से ग्वालियर आ रही एक महिला के पर्स से 2.50 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। महिला ट्रेन से ग्वालियर आई थी। इसके बाद आटो में सवार हुई। मुरार के बड़ागांव इलाके में पहुंचकर उसे चोरी होने का पता लगा। इसके बाद पहले वह जीआरपी थाने पहुंची, यहां से उसे मुरार थाने भेज दिया गया। मुरार पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। चोरी कहां हुई, यह पता नहीं लग सका है, लेकिन महिला को बड़ागांव इलाके में पता लगा इसलिए एफआइआर मुरार में की गई है।

मुरार थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि अनीता पत्नी अमित वर्मा निवासी दिल्ली अपने परिवार के साथ ट्रेन से ग्वालियर आई। ट्रेन से उतरने के बाद वह आटो से बड़ागांव के लिए रवाना हुई। बड़ागांव के पास आटो में उन्हें पर्स से गहने चोरी होने का पता लगा। इसके बाद यह लोग जीआरपी थाने पहुंचे। चोरी होने का पता बड़ागांव में लगा, इसलिए वहां से केस यहां भेज दिया गया। महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *