खुश खबरी-लाखों कर्मचारियों को वेतन में ढाई गुना बढ़ोत्तरी संभव, वेतन में आयेगा उछाल
नई दिल्ली. अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर में 1.1 प्रतिशत का बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसका ऐलान 2023-24 में किया जा सकता है और नये सरकार बनने पर 2026 तक इसे लागू किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की न्यूनतम बैसिक सैलरी 18 हजार रूपये से बढ़कर 26 हजार तक हो जायेगी। 7वें वेतन आयोग में जो पे मैट्रिक्स बने है वह फिटमेंट फक्टर पर बेस्ड है। ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमंेट फैक्टर महत्वपूर्ण रोल माना जाता है।
7th Pay Commission– केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एकबार फिर अच्छी खबर है। सितंबर महीने में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद नए साल में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को एक साथ कई बड़े तोहफे दे सकती है। इसमें पहला है महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में फिर से बढ़ोतरी और दूसरा फिटमेंट फैक्ट (Fitment Factor) में रिवाइज होना। अगर ऐसा होता है तो नए साल 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरस्त उछाल आएगा। एक अनुमान के मुताबिक केंद्रिय कर्मचारियों की सैलरी दोगुनी हो जाएगी।
कितना बढ़ेगा सैलरी
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
