शैली ओबेरॉय चुनी गयी दिल्ली एमसीडी की महापौर

नई दिल्ली. नगरनिगम चुनाव में अंततः आम आदमी पार्टी अपना महापौर बनाने में सफल हो ही गयी। शैली ओबेरॉय भाज्पा की रेखा गुप्ता को मात देकर दिल्ली की महापौर बन गयी है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के 84 दिन के लम्बे इंतजार के बाद अब जाकर शैली ओबेरॉय 34 मतों से चुनाव जीती है। लेकिन यह महज 38 दिन ही महापौर के पद पर रहकर काम कर सकेगी। शैली दिल्ली एमसीडी में 321 मार्च तक महापौर रहेंगी और उसके बाद एक अप्रैल को फिर से महापौर का चुनाव होगा।
दिल्ली के महापौर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं। इस तरह सै शैली ओबेरॉय 34 वोटों से जीत दर्ज की है। लेकिन उन्हें महापौर बनने के लिये 94 दिनों का इंतजार करना पड़ा है। इसका कारण यह है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम 17 दिसम्बर 2022 को आये हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। एमसीडी सदन में महापौर चुनाव के लिये 3 बार बैठक हुई और तीनों बार भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के चलते महापौर का चुनाव नहीं हो पाया। ऐसे में चौथी बार बुधवार को 84 दिनों के बाद सदन की बैठक हुई जिसमें शैली ओबेरॉय महापौर चुनाव गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *