इनकम टैक्स ने मारे छापे

नई दिल्ली. इनकम टैक्स विभाग ने यूफ्लेक्स कम्पनी के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कम्पनी के नोएडा-ग्रेटरनोएडा में 20 ठिकानों सहित देशभर में 64 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। सूत्रों के अनुसार यूफ्लेक्स पैकेजिंग कम्पनी पर टैक्स चोरी और अनअकाउंटेंट ट्रांजेक्शन का आरोप है कि छापेमारी से पहले आयकर विभाग ने सर्वे किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक यूफ्लेक्स ग्रुप के ठिकानों पर सुबह लगभग 5 बजे से छापे मारी चल रही है। इनकम टैक्स विभाग ने सबसे पहले नोएडा के सेक्टर 4 स्थित दफ्तरों में रेड की। इस बीच 5 टीमें यहां सर्च कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अकाउंटेंट ट्राजेक्शन की डिटेल निकाली जा रही है।
यूफ्लेक्स के 64 ठिकानों पर रेड
यूफ्लेक्स के देश भर के 64 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है।  जिसमें दिल्ली, गुजरात, एमपी, तमिलनाडु सहित अन्य लोकेशन है।  ऐसा बताया जा रहा है कि गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 20 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *