पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकती है बड़ी कटौती

नई दिल्ली. महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में छूट दे सकती है। ये दावा 15 फरवरी को प्रकाशित रायटर्स की रिपोर्ट में किया गया है। टैक्स में छूट देने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट जाएंगी।

दावा किया गया है कि सरकार जल्द ही महंगाई पर काबू पाने के लिए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर सकती है। बीते दिनों RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार को ये सलाह दी है। हालांकि फरवरी महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जारी होने के बाद ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की संभावना जताई है। यानी अगर कोई कटौती होगी तो वो अगले महीने ही होगी। रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक और सरकार के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दूध, मक्का, सोया तेल और पेट्रोलियम पदार्थों पर आयात शुल्क में कटौती होने की भी संभावना है।

16 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों से लिए जाने वाले एक्स्ट्रा विंड फॉल टैक्स को घटाने का फैसला लिया है। अब तक प्रति लीटर डीजल पर कंपनियां 7.50 रुपए तक विंड फॉल टैक्स देती थी, लेकिन अब 2.50 रुपए ही देना होगा। इस तरह प्रति टन क्रूड ऑयल पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स 5,050 रुपए से घटकर 4,350 रुपए रह जाएगा। एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा का कहना है कि देश में तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों से विंडफॉल टैक्स लिए जाते हैं। तेल कंपनियों के मुनाफे बढ़े तो इस मुनाफे पर सरकार ने ये टैक्स लगाया था। अब सरकार इसे धीरे-धीरे खत्म कर रही है। ऐसे में ये सही समय है जब तेल कंपनियां डीजल की कीमत घटा सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *