7th Pay Commission -केन्द्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, 42% हो जायेगा DA
नई दिल्ली. 7th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते हाइक पर जल्द फैसला होने वाला है। जनवरी 2023 में फिर से महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की ओर से होली से पहले इस पर फैसला ले लिया जायेगा। कैबिनेट 1 मार्च को होने वाली बैठक में महंगाई भत्ता हाइक पर मंजूरी मिलने के अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों को मार्च के वेतन में एरियर के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते को दे दिया जायेगा। दिसम्बर तक के एआईसीपीआई इंडेक्स आंकड़ों से साफ है कि इस बार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ेगा।
महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ने पर 42 प्रतिशत हो जायेगा
फिलहाल केन्द्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ते का भुगतान होता है। इसमें यदि 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होती है तो यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा। इसके बाद 18 हजार रूपये की बैसिक सैलरी वालों का वार्षिक महंगाई भत्ता 90 हजार 720 रूपये हो जायेगा। मौजूदा महंगाई भत्ता से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर माह 720 रूपये प्रति वर्ष 8640 रूपये की बढ़ोत्तरी होगी।
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपये प्रति माह
3. नया महंगाई भत्ता (42%) 90,720 रुपये सालाना
4. अब तक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपये प्रति माह
5. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपये प्रति माह
6. सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8,640 रुपये
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (42%) 23,898 रुपये प्रति माह
3. नया महंगाई भत्ता (42%) 286,776 रुपये सालाना
4. अब तक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपये प्रति माह
5. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622= 2276 रुपये प्रति माह
6. सालाना सैलरी में इजाफा 2276 X12= 27,312 रुपये
