रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरों का धावा, सोने-चांदी के जेवर, 50 हजार कैश सहित 4 लाख का माल उड़ाया
ग्वालियर. बैंक से रिटायर्ड मैनेजर के सूने घर पर धावा बोलकर चोर अलमारी में रख के सोने चांदी के जेवरात और 50 हजार नगद सहित करीब चार लाख रुपए का माल समेट ले गए। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मधुवन इंक्लेव की है। घटना का पता पीड़ित के घर वापस आने पर चला। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस अब चोरों को पकड़ने के लिए सोसाइटी के कैमरे चेक कर रही है जिससे अज्ञात चोरों की तलाक की जा सके।
परिवार के साथ शादी में उदयपुर गया था कर्मचारी
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मधुवन इंक्लेव में रहने वाले 63 वर्षीय नरेन्द्र कौशिक पुत्र ओपी कौशिक रिटायर्ड बैंक मैनेजर है और 6 फरवरी 2023 को वह उदयपुर अपने किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर पर ताला डालकर अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। जब वह शादी समारोह से वापस घर लौट कर आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी हो चुकी थी। इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां जांच पड़ताल के बाद रिटायर्ड मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस अब चोरों को पकड़ने के लिए सोसाइटी में लगे CCTV फुटेज चेक कर रही है जिससे अज्ञात चोरों की तलाश की जा सके।
