हाइवे चेक पोस्ट से रात में गायब मिले जवान, हवलदार निलंबित

ग्वालियर. शहर के मुहानों पर लगाए गए चेक पोस्ट की जांच करने खुद एसएसपी अमित सांघी ही रात करीब 2.30 बजे पहुंच गए। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गायब मिले। एक हवलदार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है, जबकि दो पुलिसकर्मी एसएएफ के थे, इनकी रिपोर्ट कमांडेंट को भेजी जाएगी। दरअसल शहर में बाहर के बदमाशों ने लगातार गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।

एसएसपी ने पुरानी छावनी, महाराजपुरा और पनिहार में चेक पोस्ट लगाए
मेवाती गैंग ने महज 45 मिनट के भीतर ही दो एटीएम बूथ में घूसकर मशीनें काटी और 53.04 लाख रुपये लूट ले गए। इसके बाद एसएसपी अमित सांघी ने पुरानी छावनी, महाराजपुरा और पनिहार में चेक पोस्ट लगाए। 24 घंटे के लिए यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। अलग-अलग पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यहां आठ-आठ घंटे के लिए लगाई जा रही है। बीती रात आरोन थाने के हवलदार रामौतार सोलंकी की चेक पोस्ट पर ड्यूटी थी। एसएसपी रात शहर की सुरक्षा देखने निकले। जैसे ही पनिहार चेक पोस्ट पर पहुंचे तो एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। इसके बाद एसएसपी ने पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा को फोन लगाया। यहां लापरवाही मिलने पर वायरलैस सेट के जरिये रात में गश्त पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और कहा- अगर गश्त में लापरवाही मिली तो सीधे निलंबन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *