नशे में धुत युवक ने 3 वाहनों में लगाई आग

ग्वालियर. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शराब पीकर युवक आया और लड़की से बात करने की जिद करने लगा। लड़की के परिजनों ने उसकी इस हरकत से नाराजगी जाहिर करते हुए भगा दिया इससे नाराज युवक ने पास रखी मोटर साईकिल में आग लगा दी। मोटरसाईकिल के नजदीक रखी 2 ओर गाडि़या जल कर राख हो गयी। यह घटना महाराज बाड़ा स्थित डीडवाना ओली के मनीराम के बाड़े की बताई गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आशिकी का मामला बताया है आगे पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशने में जुटी हुई है। यह मोटरसाईकिल जिसमें आग लगाई थी वह सुरेन्द्र जैन की बताई जा रही है। कुल मिलाकर 3 वाहन जल कर राख हो गये है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक देर रात आया था जो कि नशे में धुत था।
