एयर शो को पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया शुभारंभ, 13 से 14 फरवरी चलेगा एयर शो

एयर शो के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी।

बेंगलुरू. एयरो इंडिया के 14वें एडिशन की शुरूआत सोमवार को बेंगलुरू के येलहांका के एयरफोर्स स्टेशन पर हुई। यह एयर शो 5 दिन चलेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस शो में सबसे अधिक सुर्खियां एचएलएफटी-42 ने बटोरी। इसकी टेल पर हनुमान जी की फोटो है और साथ ही एक मैसेज भी लिखा हे। ‘‘द स्ट्रोम इज कंमिग’’ यानी कि तूफान आ रहा है।

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 'गुरुकुल' फॉर्मेशन डील किया। उन्होंने LCA उड़ाया। इसमें एक LCA, एक HAWK-i, एक IJT, एक HTT-40 एयरक्राफ्ट शामिल होता है।
उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि पहले यह सिर्फ एयर शो था, लेकिन अब यह भारत की ताकत बनकर उभर रहा है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं। 13 से 17 फरवरी तक चलने वाला शो मेक इन इंडिया,े मेक इन इंउिया, मेक फॉर द वर्ल्ड प्लान के अनुसार स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बनाने पर केन्द्रित है। इसकी थीम ‘‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’’ है।

एयर शो के दौरान सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम ने हार्ट शेप बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *