बच्चों ने खोली सरकारी स्कूल की पोल, बोले टीचर पीकर पढ़ाते हैं

ग्वालियर. प्रदेश में सरकारी स्कूलों में क्या हालत है, यह भितरवार के ग्राम मुसाहरी स्थित सरकारी स्कूल में सामने आ गया। यहां खुद तहसीलदार के सामने स्कूल के बच्चों ने टीचर के सामने कहा कि टीचर पीकर आते हैं और बैग में शराब की बोतल तक रखते हैं। तहसीलदार ने यह सुन टीचर की ओर देखा और कहा कि इसका चेहरा ही बता रहा है। यहां दो शिक्षकों को स्कूल से हटाकर कार्यालय अटैच किया गया और निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी तरह ग्राम चिटौली के पटवारी को भी शिकायत पर हटा दिया गया।

तहसीलदार शिवानी पाण्डेय ने स्कूल का निरीक्षण किया
अनुविभागीय दण्डाधिकारी भितरवार सीबी प्रसाद एवं तहसीलदार शिवानी पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने विकास यात्रा के दौरान मुसाहरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने शिकायत की कि शिक्षक शिवकुमार प्रधान और शिवप्रसाद रावत न तो ढंग से पढ़ाते हैं और न ही उनका व्यवहार अच्छा है। शराब पीकर पढ़ाते हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने इन दोनों शिक्षकों को कार्यालय अटैच करने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की है। इसी तरह चिटौली के पटवारी राजेन्द्र गुर्जर के खिलाफ शिकायतें पाए जाने पर उन्हें चिटौली हलके से हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *