BJP नेता के भाई को बदमाशों ने गोली मारी, CCTV चेक कर रही पुलिस

ग्वालियर. दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने बीजेपी नेता के भाई को गोली मार दी। इस हमले में बदमाशों की चलाई गई गोली बीजेपी नेता के भाई के कमर में लगी है, वही हमलावर बदमाश मौका पाकर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची जहां घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक अभी खतरे से बाहर बताया गया है वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है जिससे बदमाशों की तलाश की जा सके।

आरोपी कारोबारी पर हमले के बाद भाग निकला
घटना ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मिल रोड की है। यहां बीजेपी नेता राहुल छापरिया के भाई जितेंद्र को आज दोपहर बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल जितेंद्र पेशे से एक टेंट हाउस कारोबारी है और 15 फरवरी को उसके भाई राहुल का विवाह है। राहुल के अनुसार बड़ा भाई जितेंद्र शादी के काम से अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी आरा मिल रोड पर एक बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। अज्ञात आरोपी भी बाइक पर सवार थे और टेंट कारोबारी पर हमले के बाद भाग निकला। इस फायरिंग में जितेंद्र के कमर के निचले हिस्से में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जितेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं बीजेपी नेता के भाई पर फायरिंग किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है और घटनास्थल के आस पास लगे CCTV कैमरे के फुटेज खंगाले रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मामले का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही
घायल युवक के छोटे भाई राहुल छापरिया का कहना है कि 15 तारीख को मेरी बरात जानी है जिसके लिए मेरे बड़े भाई जितेंद्र शादी के कार्ड और कुछ सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे जब वह बाजार से लौट रहे थे तभी दो बाइक सवार ने उनको गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए हैं उनको गोली किसने और क्यों मारी है अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है जिससे हमलावर की तलाश की जा सके उनके भाई की किसी से कोई विवाह या दुश्मनी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *