बाहुबली मुख्तार की बहू निकहत बानो को करवाया गिरफ्तार, IPS वृंदा शुक्ला में पहुंची सादा लिबास में
लखनऊ. IPS अधिकारी वृंदा शुक्ला इस नाम की पिछले कुछ घंटे के अन्दर इंटरनेट पर काफी चर्चा है। किसी ने उनके साहस भरे काम को सराहा है तो कोई उनके बातचीत के लहजे की तारीफ कर रहा है। दरअसल वृंदा शुक्ला कोई आम शख्सियत नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की पुलिस कप्तान का नाम है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS)की महिला अधिकारी हाल ही में बाहुबली माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के परिवार पर कार्यवाही करके सुर्खियों में आ गयी है। इस एसपी ने मुख्तार के जले में बंद विधायक के बेटे अब्बास की पत्नी निकहत बानों को गिरफ्तार किया है। निकहल नियमों के खिलाफ जाकर जेलर के कमरे में अपने से प्रतिदिन मुलाकात करने जाती थी।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला चित्रकूट जिले के जिलाअधिकारी अभिषेक आनंद के साथ अचानक जेल में जा पहुंची थी। छापे के दौरान महिला आईपीएस अधिकारी ने वर्दी की जगह सादा लिबास पहन रखा था। यही नहीं, औचक निरीक्षक की किसी को भनक तक न लगे। इसलिये वह प्रायवेट गाड़ी से जिला कारागार पहुंची।
इस संबंध में एसपी वृंदा शुक्ला कहती है
जेल में पिछले कुछ दिनों से अनाधिकृत गतिविधियां चल रही थी। बाहर के लोग बंदियों से अनाधिकृत रूप से मिल रहे थे। इसी सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ मैंने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया और जेल में सभी संवेदनशील बैरकों को की तलाशी ली गयी। जहां पाया गया कि अब्बास अंसार अपनी बैरक में मौजूद नहीं हैं। कारागार के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता लगा कि अब्बास को प्रायवेट मुलाकात करने की अनुमति दी गयी है। कारागार कार्यालय के एक कमरे में उनकी पत्नी से मुलाकात कराई जाती है। वहीं, अब्बास और उनकी पत्नी की मुलाकात का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है।
