महिला का नगदी से भरा बैग चोर ने उड़ाया, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

ग्वालियर. अब चोरों ने घर, शादी समारोह के साथ साथ ही बैंकों में भी लोगों को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं ऐसा ही एक मामला शुक्रवार का है। जहा बैंक में रुपए जमा कराने आई महिला बैंक में पैसे जमा करने के लिए स्लिप भरती रही और चोर उनका बगल में रखा नगदी से भरा बैग पार कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है। घटना का पता चलते ही पीड़िता ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए बैंक में लगे CCTV पुटेज चेक कर रही है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर में रहने वाली सोनम सिंह का मयूर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। शुक्रवार रोज वह बैंक में चालीस हजार रुपए जमा कराने के लिए आई थीं और रुपयों से भरा पर्स बगल की कुर्सी पर रखकर पैसा जमा करने की स्लिप भर रही थीं कि तभी अज्ञात चोर उनका नगदी से भरा पर्स चोरी कर ले गया। स्लिप भरने के बाद जब उनका ध्यान पर्स पर गया तो वहां से पर्स गायब था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चोर की तलाश में जुटी पुलिस
थाटीपुर थाना सर्किल के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि मयूर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बैग में रखकर 4 हजार रुपए जमा कराने आई थी जब वह पैसे जमा करने के लिए स्लिप भर रही थी तभी उसका बैग बगल की सीट पर रखा जो एक अज्ञात चोर लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था जहां जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *