ग्वालियर में दिनदहाड़े लूट-बड़ागांव हाइवे पर सूनसान रास्ते में घेर कर बंदूक लूटी बोले शोर मचाया तो गोली मार देंगे

ग्वालियर. मोटरसाईकिल पर दंपत्ति सवार होकर घर से निकले ही थे कि पीछे अपाचे बाइक पर सवार होकर आये 3 नकाबपोश लुटेरों ने हथियार की नोंक पर लायसेंसी बन्दूक लूट ली दंपत्ति ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने धमकाया और शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद बन्दूक लेकर लुटेरे भाग गये। घटना बुधवार की दोपहर बड़ागांव हाइवे की है। लुटेरों के भागने के बाद तत्काल दंपत्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची औरे जांच पड़ताल के बाद दंपत्ति की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तलाशे तो लुटेरे लूटकर भागते हुए नजर आये।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 44 वर्षीय अवधेश कुमार शर्मा निवासी गोहद चौराह जिला भिंड (हाल निवासी आर्मी स्कूल के सामने रामकृष्ण कॉलोनी मुरार) 8 फरवरी बुधवार को 11:45 बजे गोहद से अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक MP30 MH 5789 पर घर लौट रहे थे। अभी वह बड़ागांव हाईवे से निकल रहे थे कि तभी 12:30 बजे के करीब वाइट कलर की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरे आए और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दंपत्ति कुछ समझ पाते उससे पहले ही बाइक पर बैठे दो लुटेरे उतरे और उनकी बाइक में लात मारकर कंधे से बंदूक खींचने लगे। जब आप देश और उनकी पत्नी ने विरोध किया तो लुटेरों ने कमर से कटा निकालकर उन पठान की आवाज साथिया का शोर मचाया तो तो मैं गोली मार देंगे। इसके बाद लुटेरे दंपत्ति की बंदूक लूट कर वहां से भाग निकले। लुटेरों के बाद से ही संपत्ति ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना लगते ही मुरार थाने का बल मौके पर जा पहुंचा जा पीड़ित दंपत्ति की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लुटेरों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV पुटेज चेक किए तो लुटेरे लूटकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

लूट का शिकार हुए अवधेश शर्मा
लूट से पहले बरेठा से रेकी और फिर लूटा
फरियादी अवधेश शर्मा ने बताया कि गोहद से लौटते समय तीनों लुटेरे बरेठा पुल के नीचे बैठे दिखाई दिये थे। अवधेश को आशंका है कि उनके कंधे पर लायसेंसी बन्दूक देखकर लूटेरों ने वारदात का प्लान बनाया होगा और उसके बाद उनका बड़ागांव हाइवे तक पीछा किया और फिर रास्ते में कुछ सन्नाटा देखकर लूटेरों ने उन्हें घेरकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

जल्द लुटेरों को पकड़ने की कही बात

मुरार थाने के इंचार्ज कमल किशोर पाराशर ने बताया कि फोन पर एक दंपत्ति ने सूचना दी थी कि घर जाते समय तीन नकाबपोश लुटेरों ने हत्यार की नोक पर लाइसेंसी बंदूक लूटकर ले गए हैं। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर भेजा था। जहां जांच पड़ताल के बाद दंपति की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV चेक किए तो उसमें लुटेरे लूटकर भागते दिखाई दे रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *