कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी नैक के निरीक्षण से पूर्व जेयू के सभी विभागों का कर रहे निरीक्षण
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी और रेक्टर डीएन गोस्वामी के साथ मिलकर मार्च के प्रथम सप्ताह में नैक की टीम के आगमन से पूर्व सभी विभागों का निरीक्षण कर उन्हें सुधारने और निर्माण कार्य के संबंध में आदेश दे रहे है। फार्मेसी ज्योतिर्विज्ञान एवं हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। कुलपति ने फार्मेसी के नए भवन में किस तरह शिफ्ट होना है ।
इस अवसर पर उन्होंने हेल्थ सेंटर और पैरामेडिकल का निरीक्षण और उनके प्रजेंटेशन के बारे मै बताया । कुलपति नें फार्मेसी के शिक्षिको से विभाग की जानकारी ली और समस्त तैयारिया पूर्ण करने की बात कहीl इसके बाद कुलपति नें प्रसाशनिक भवन के डिग्री, पीएचडी सेक्शन, स्टोर का निरीक्षण किया ।
7 दिवस मै सभी अधूरे पड़े काम पूर्ण करें
कुलपति व रेक्टर ने आज़ चीफ वार्डन प्रो. केएस ठाकुर के साथ अवकाश के दिन गर्ल्स हॉस्टल और रूपसिंह बायस हॉस्टल व कैम्पस का निरीक्षण किया । सबसे पहले कुलपति रूपसिंह हॉस्टल पहुँचे वहां साफ सफाई व बेडमिंटन कोर्ट बनाने व बिजली व्यवस्था गार्डन सही रखने की बात कही। इस अवसर पर वार्डन ज़नार्धन तिवारी से 7 दिवस मै सभी अधूरे पड़े काम पूर्ण कराने की कही साथ ही मोके पर उपस्थित यंत्री विश्वरंजन गुप्ता व राजेश नायक को निर्देश दिए ।
इसके बाद कुलपति व रेक्टर लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल पहुँचे वहां वार्डन निमिषा जादोंन से हॉस्टल की जानकारी ली और गुलाब वाटिका व सूचना बोर्ड लगाने व सुरक्षा व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए । इसके बाद मृगनयनी हॉस्टल पहुँचे वहाँ वार्डन स्वर्णा परमार ने हॉस्टल की गतिविधियों के वारे मै विस्तार से बताया। इस अवसर पर कुलपति व रेक्टर ने छात्राओ से बात की व भोजन किया और खाने पर संतोष जताया व छात्राओ से भी पूछा उन्होंने खानें की तारीफ़ की । कुलपति ने कमरों की छत का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान प्रो केएस ठाकुर, विश्वरंजन गुप्ता, राजेश नायक, डॉ विमलेन्द्र सिंह राठौर, प्रो शांति देव सिसोदिया, डॉ निमिषा जादोन, डॉ.स्वर्णा परमार सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे ।

