मप्र की राजधानी भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बाइक, क्यूआर कोड स्कैन करते ही अनलॉक हो जायेगी बाइक
भोपाल. राजधानी की सड़कों पर आज से 75 ई-बाईक दौड़नी शुरू हो जायेगी। मुख्यमंत्री गुरूवानर को स्मार्ट पार्क से इसका शुभारंभ करेंगे। यहां से सभी ई-बाइक एक रैली के रूप में टीटी नगर स्टेडियम ले जायी जायेगी। कुछ बाइक खेलो इंडिया में शामिल होने आये खिलाडि़यों के लिये छोड़ दी जायेगी और बाकी को भोपाल में बने 6 स्टेशन पर खड़ो कर दिया जायेगा। पीपीपी मोड पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने यह काम चार्टर्ड कंपनी को दिया गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ गौर बैनल ने बताया कि इन बाइक के एवज में स्मार्ट सिटी कंपनी ने कोई रकम खर्च नहीं की है। संचालन करने वालीकंपनी कुल आय की 10 प्रतिशत रकम स्मार्ट सिटी कंपनी को देगी। इसके लिये शहर में 6 स्टेशन बनाये गये हैं। इनमें आईएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, अटल पथ, टीटी नगर स्टेडियम, वन बिहार और बोट क्लब शामिल है। एक चार्जिंग में एक ई-बाइक 35 किमी की दूरी तय कर सकेगी। इसके लिये एक एप्लीकेशन बनाई गयी है। इसके माध्यम से ई-बाइक पर लगे क्यूआर कोड स्कैन करते ही बाइक अनलॉक हो जायेगी।
चंडीगढ और ग्रेटर नोएडा में है यह व्यवस्था
कम्पनी भोपाल में 500 ई-बाइक के साथ शुरूआत करने की तैयारी में थी। तकनीकी अड़चनों की वजह इसे 75 ई-बाइक के साथ शुय किया है। पीपीपी मोड पर शुरू हो रही यह व्यवस्था चंडीगढ़ और ग्रेटर नोएडा में पहले से संचालित हो रही है।
बैटरी डिस्चार्ज तो कंपनी मौके पर जाकर बदलेगी
पहले 15 मिनट के एवज में उपभोक्ता को 20 रुपए देना होगा। इसके बाद हर मिनट पर एक रुपए चार्ज लगेगा। हर ई-बाइक को जीपीएस के जरिए स्मार्ट सिटी दफ्तर में बने कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा। यदि किसी बाइक की बैटरी डिस्चार्ज होती है तो संचालन कंपनी का स्टाफ मौके पर पहुंचकर बैटरी बदलेगा। गूगल प्ले स्टोर से चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करनी होगी। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम सुरक्षा निधि 100 रुपए देनी होगी। इसके बाद यूजिंग चार्ज लगेगा।

