साइलेंसर से गोली की आवाज निकालने वाले बुलट को तलाश रही पुलिस
भिंड. इन दिनों बुलट चालकों का आतंक बना हुआ। वे कंपनी का साइलेंसर हटवा कर मॉडिफाई साइलेंसर लगवा रहे। इन साइलेंसर से बंदूक की गोली की तरह निकलने वाली आवाज और चिंगारी लोगों के बीच दहशत फैला रही है। ऐसे बुलट चालकों को भिंड पुलिस तलाशने में जुटी हुई है। बीती रात भिंड पुलिस की ट्रैफिक टीम ने 4 बुलट को पकड़ा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बुलट चालक ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र का रहने वाला
दरअसल, ये मामला भिंड सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। ट्रैफिक टीआई रंजीत सिंह सिकरवार दल बल के साथ खड़े हुए थे। इसी समय एक बुलट चालक सड़क पर अपना बाइक दौड़ा रहा था। बुलट चालक साइलेंसर से गोली की आवाज और आग की चिंगारी निकाल रहा था। बुलट से निकले वाली आवाज गोली चलने जैसी थी वहीं साइलेंसर से निकली वाली आग भी लोगों में खौंफ बना रही थी। उक्त बुलट चालक ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र का रहने वाला संतोष कुशवाह था। वो अपनी रिश्तेदारी में बुलट का रौब दिखाना के लिए लेकर आया था। इसी तरह से भिंड की ट्रैफिक पुलिस ने एक बुलट को मॉडिफाई साइलेंसर के साथ दबोचा। ये चालक उमरी का रहने वाला था। वो शहर में मॉडिफाई साइलेंसर से गोली की जैसी आवाज निकाल रहा था। इसे भी चेकिंग के दौरान पकड़ा। वहीं एक नाबालिग को बुलेट चलाते हुए पकड़ा। जिस पर 5 हजार का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।

