सरकारी रास्ते पर बने को जेसीबी से किया जमींदोज
ग्वालियर. डबरा के टेकनपुर में आज सरकारी रास्ते पर बने मकान को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया है। यह पूरी कार्यवाही एसडीएम प्रखरसिंह के नेतृृत्व में अंजाम दी गयी है। आपको बता दें कि टेकनपुर के सर्वे क्रमांक 389 शासकीय रास्ते पर टेकनपुर निवासी रंजीत सिंह ने अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया था।
जिसको लेकर ग्रामीण कई बार डबरा एसडीएम से शिकायत कर चुके थे। पर काफी समय से कार्यवाही नहीं हो पायी थी। कुछ दिन पूर्व फिर ग्रामीण जब एसडीएम प्रखरसिंह के पास पहुंचे तो उन्होंने तहसीलदार को वास्तविक स्थिति का पता कर कार्यवाही करने की बात कहीं तो जांच की तो पता चला रास्ते पर अवैध मकान बना हुआ था।
मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रखर सिंह
इसके चलते शुक्रवार को डबरा एसडीएम प्रखर सिंह, तहसीलदार शिवदयाल धाकड़, पटवारी पंडोलिया समेत राजस्व अमलीा और टेकनपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र लोधी घटनास्थल पर पहुंच गये। जेसीबी की मदद से रास्ते पर बने अवैध अतिक्रमण को तोड़कर कब्जा मुक्त करा लिया और साफतौर पर हिदायत दी गयी कि भविष्य में रास्ते पर कब्जा न किया जाये वरना वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी। डबरा एसडीएम ने बताया कि टेकनपुर में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों की तरफ से गयी थी। जांच मे ंतो मामला सही पाया और जिसके बाद अतिक्रमण को तोड़कर हटा दिया गया है।

