ग्वालियर में हुई बूंदाबांदी के साथ गोहद में पड़े ओले

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बाद बादल और वर्षा का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में पूरे दिन बादल छाने के बाद रिमझिम वर्षा शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने भोपाल में कल भी वर्षा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भिण्ड की गोहद तहसीलल में आज सुबह 6.50 बजे वर्षा के साथ ओले भी गिरे। रात में भी गिरे और वर्षा हुई है। टीकमगढ़ में रात 12 बजे के बाद तेज वर्षा हुई। देवास, गुना और मुरैना में भी पानी गिरा है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया है कि 24 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव हो गया है। इससे गहरे बादल आयेंगे। 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चम्बल, बुन्देलखंड, सागर और रीवा संभाग में हल्की वर्षा हो सकती है। ग्वालियर और इन्दौर में भी बूंदाबांदी के आसार है। भोपाल में गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में वर्षा हो रही है। सतना, रीवा, दतिया, छतरपुर और पन्ना भीग रहें।

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश

ग्वालियर 0.46 (बारिश इंच में)
दतिया 0.09
शिवपुरी 0.03
उज्जैन 0.02
नौगांव 0.02
गुना 0.01

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *