Latestराज्यराष्ट्रीय

2.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव का ऐलान संभव

नई दिल्ली. चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया जा सकता है। तीनों ही राज्यों में फरवरी के अंत तक चुनाव होना है। माना जा रहा है कि त्रिपुरा और नागालैंड एक चरण, जबकि मेघालय ने दो चरणों में चुनाव करवाया जा सकता है।

2023 के बड़े विधानसभा चुनाव
साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड भाजपा के लिए अहम
त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं मेघालय और नागालैंड में भाजपा गठबंधन में सरकार चल रही है। कुल मिलाकर ये चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बात का संकेत दे चुका था कि पूर्वोत्तर में कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *