Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर चंबल संभाग के इन टूटे हुए पुलों का होगा निर्माण, 192 करोड की आएगी लागत

ग्वालियर. प्रदेशभर की नदियों पर अब लोक निर्माण विभाग की ओर से 60 नए पुल बनाए जाएंगे। इन पर 600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग में वर्ष 2021 में बाढ़ से टूटे 8 पुलों का पुनर्निर्माण भी होगा। पुनर्निर्माण कार्य पर 192.3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सभी पुल दो साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे। सभी पुल के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अब मार्च के अंतिम सप्ताह में इन पुलों के निर्माण का कार्य शुरू होगा। पुलों के निर्माण कार्य होने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। लोकनिर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर चंबल सभाग में वर्ष 2021 में आई बाढ़ में रतनगढ़ मार्ग पुल, दतिया जिले के सनकुआं घाट, श्योपुर, मुरैना व भिण्ड जिले के पुल टूट गए थे तो कुछ बह गए थे। अब इन सभी पुल को बनाए जाने के टेंडर लगा दिए गए हैं और अगले दो महीने के अंदर इन पुलों पर निर्माण कार्य शुरू होगा और 24 महीने के अंदर यह पुल बनकर तैयार हो जाएंगे।

ग्वालियर चंबल संभाग में यहां बनेंगे पुल
जिला निर्माण कार्य लागत
दतिया रतनगढ़ बसई मार्ग पर पुल 32 करोड़
दतिया इंदरगढ़ पिछोर मार्ग में सिंध नदी पर पुल 24.36 करोड़
दतिया मोह सेवढ़ा मार्ग में सिंध नदी पर पुल 40 करोड़
भिण्ड गौरई अडोखर मार्ग से इंदुर्खी घाट पर पुल 25 करोड़
भिण्ड जमखोली से लारोल मार्ग में सिंध नदी पर 34 करोड़
श्योपुर गिरधर मानपुर मार्ग में सीप नदी पर पुल 13.77 करोड़
श्योपुर बड़ौदा मार्ग में सीप नदी पर पुल 10.90 करोड़
शिवपुरी खरवाया इंदुखीं मार्ग पर कुनों नदी में पुल 12 करोड़
कुल 192.03 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet pusulabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş 1win betgit bahiscasino betgit teosbet palacebet betplay grandpashabet mercurecasino teosbet bungalov