ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की बंपर बिक्री, 50 लाख से अधिक कीमत की गाड़ियां पर बड़ी बचत हो रही
ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की बंपर बिक्री हो रही है। 50 लाख से अधिक कीमत की गाड़ियां पर बड़ी बचत हो रही हैं। 50 फीसद रोड टैक्स में छूट की वजह से बड़ी बचत हो रही है। इस कारण प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग वाहन खरीदने के लिए आ रहे हैं। एक करोड़ से अधिक कीमत की गाड़ियं की बडी संख्या में बिक्री हो रही है। पिछले दो दिन में चार से अधिक कारें बिक चुकी है।
ग्वालियर व्यापार मेले से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट दी जा रही है। इस छूट से महंगी व लक्जरी गाड़ियां खरीदने पर बड़ी बचत हो रही है। छोटी गाड़ियों पर भी काफी बचत हो रही है। हर दिन वाहनों की बिक्री बढ़ती जा रही है। चार पहिया व दुपहिया वाहन की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ा है। अधिकतर कंपनियों के वाहन का सत्यापन शुरू हो गया था, लेकिन आडी, बीएमडब्ल्यू, जीप महंगे लक्जरी वाहनों की बिक्री करते हैं। इन्हें ट्रेड लाइसेंस मिल गया था, लेकिन पोर्टल पर नहीं आने से छूट नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब ये पोर्टल दर्ज हो गई। सत्यापन के बाद वाहन पर रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट मिलेगी। आडी, बीएमडब्ल्यू व जीप कंपास ने अपनी बिक्री शुरू कर दी है। इन कंपनी के वाहनों की बिक्री भी अच्छी हो रही है।
अधूरे शोरूम भी तैयार
मेले में चार पहिया शोरूम ही तैयार हो सके हैं। शोरूम तैयार होने पर आटोमोबाइल सेक्टर में काफी रौनक बढ़ेगी।
आटोमोबाइल सेक्टर से मेले में रौनक आ गई है। इस सेक्टर में वाहन देखने वालों की अच्छी भीड़ है।
मेले में 350 सीसी की बाइक क्रेज काफी दिख रहा है। करीब 40 बाइक बिक चुकी है।

