LatestNewsराजनीतिराज्य

देशभक्ति के जज्‍बे के साथ निकली दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

ADG के मुख्‍य आतिथ्‍य में उप निरीक्षकों एवं आरक्षकों का भव्‍य दीक्षांत समारोह संपन्‍न
भोपाल, स्‍वाभिमान से ऊँचा मस्‍तक, अनुशासित कदम, अदम्य साहस से भरा सीना और देशभक्ति के जज्‍बे के साथ जब आर्कषक दीक्षांत परेड आगे बढ़ी तो सभी रोमांचित हो गए। मौका था मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के परेड मैदान में मध्‍यप्रदेश पुलिस के 91 बी बैच के उप निरीक्षकों एवं 73 वे नव आरक्षकों के भव्‍य दीक्षांत समारोह का। ADG श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव ने बतौर मुख्‍य अतिथि दीक्षांत परेड की सलामी ली और खुली जिप्‍सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। ADG श्रीमती अनुराधा शंकर की मौजूदगी में आयोजित हुए दीक्षांत परेड समारोह के बाद परिवीक्षाधीन 11 उप निरीक्षक तथा 84 आरक्षक विधिवत रूप से मध्‍यप्रदेश पुलिस की मुख्‍य धारा में शामिल हो गए। समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए कानून के शासन की स्‍थापना को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए सभी नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। महिलाओं और बच्‍चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी पीडि़तों से सहानुभूति एवं संवेदनशीलता के साथ मानवीय व्‍यवहार करना है।
श्रीमती श्रीवास्‍तव ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्‍यम से अपराध के विरूद्ध लड़ाई में समाज को भी साथ लेना है। आपका हर कदम अब लोगों के जीवन, स्‍वतंत्रता और गरिमा को बनाए रखने का होना चाहिए। अपने पूरे कैरियर के दौरान आज ली गयी देशभक्ति-जनसेवा की शपथ को भावनाओं में बनाएं रखें।
शुक्रवार की सुबह सर्दी के साथ निकली तेज चमकदार धूप और एसएसबी ब्रास व पाइप बैंड की मधुर धुन के बीच निकली दीक्षांत परेड में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का जज्‍बा और जुनून देखते ही बन रहा था। दीक्षांत परेड का नेतृत्‍व उप निरीक्षक संतोष यादव ने किया। परेड टू आई सी की भूमिका आरक्षक अंश शर्मा ने निभाई। मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी के उप निदेशक श्री मलय जैन ने सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई।
आरंभ में जब मध्‍यप्रदेश पुलिस का ध्‍वज लेकर निशान टोली गुजरी तो सभी ने खड़े होकर सैल्‍यूट किया। इसी तरह दीक्षांत परेड का भी करतल ध्‍वनि के साथ स्‍वागत किया गया। मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी के उप निदेशक श्री मलय जैन ने प्रशिक्षण का प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किया। अंत में मुख्‍य अतिथि ने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट रहे प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में इनकी भी रही मौजूदगी
अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर, डीसीपी मुख्‍यालय विनीत कपूर सहित अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी गरिमामयी दीक्षांत समारोह के साक्षी बने। साथ ही प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के परिजन भी उत्‍साहवर्धन के लिए पहुंचे थे।
इन्‍हें मिले पुरस्‍कार
मुख्‍य अतिथि ने सत्र का सर्वश्रेष्‍ठ प्रशिक्षाणार्थी का पुरस्‍कार आरक्षक धनंजय सिंह भदौरिया को प्रदान किया। इसके अलावा आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षकों को भी पृथक से सम्‍मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet pusulabet holiganbet matbet betcio galabet betplay betzula meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet radissonbet gameofbet bettilt betgit jojobet betgit holiganbet