जीवाजी विश्वविद्यालय में भिड़े NSUI-ABVP कार्यकर्ता, चले लात घूसें

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में एक पोस्टर विवाद पर NSUI-ABVP छात्र संगठन के सदस्य आपस में भिड़ गए हैं। इस दौरान जमकर लात घूसे चले हैं। अभी जीवाजी यूनिवर्सिटी पुलिस छावनी बनी हुई है और दोनों संगठन आमने-सामने खड़े हुए हैं।

पूरा विवाद यह है कि चार दिन पहले विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अविनाश तिवारी ने ABVP के किसी पोस्टर का अनावरण कर दिया था। NSUI का आरोप है कि कुलपति ABVP के कार्यकर्ता हैं। इसी आरोप के साथ पहले से सूचना देकर शुक्रवार दोपहर वह जेयू में प्रदर्शन करने पहुंचे थे, चूंकि मामला ABVP से जुड़ा था तो वह वहां पहले से एकत्रित हो गए। इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई है। पुलिस अभी मौके पर डटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *