ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के पलवल और नेहू मेवात में डाला डेरा

एक वर्ष पहले फुटेज में चोरी करने वाली गैंग।
ग्वालियर. पुलिस को जब एटीएम काटकर 67 लाख रूपये लूट कर ले जाने की घटना का पता लगा तो ग्वालियर पुलिस के कप्तान अमित सांघी ने इसे चुनोती के रूप में स्वीकार किया है और कहा है कि 4-5 दिन में खुलासा कर लिया जायेगा। एसपी अमित सांघी ने तत्काल पुलिस एक्सपर्ट 6 टीमें बनाकर रवाना कर दी थी और यह टीमें हरियाणा के पलवत, नूह मेवात के नजदीक मेवात में डेरा डाले हुए हैं। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।
पुलिस की 10 टीमें राजस्थान और हरियाणा में बदमाशों का पता लगाने में जुटी
मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात बहोड़ापुर और एमएच चौराहा से एसबीआई के 3 एटीएम काटकर 64 लाख रूपये लूट कर ले जाने के बाद ग्वालियर पुलिस तत्काल हरकत में आयी है। ग्वालियर पुलिस की 6 और मुरैना की 74 टीमें लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेवात गांव के किन लोगों ग्वालियर के एटीएम काटने की घटना को अंजाम दिया इस बात का पता चलते ही ग्वालियर क्राइम ब्रांच उन्हें उठा कर ले आयेगी।
एक साल पहले भी मेवात के बदमाशों ने काटे थे एटीएम
एक साल पहले भी हरियाणा के मेवात गांव के लुटेरों एटीएम मशीन काटने की घटना को अंजाम दिया था, ग्वालियर पुलिस को यह मालूम नहीं था इस घटना को कहां बदमाशों ने अंजमा दिया तो पहले तो इसका पता लगाया कि एटीएम काटने वाले बदमाश कहां के हैं। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच और पुलिस ने संयुक्त रूप से अपनी जान जोखिम में डाल कर इन बदमाशों को उठा कर ले आये थे। तब इस बता का पता चला कि इस गांव में अभी पुलिस नहीं घुस पायी थी। ग्वालियर पुलिस ने घुस कर बदमाशों को उठा कर ले आयी थी।
बैंक किस के भरोसे छोड़ रहे हैं इतना रुपया
पुलिस अफसरों का कहना है कि बैंक प्रबंधन एटीएम में 10 से 15 लाख रुपए तक ग्राहकों के लिए भरते हैंए लेकिन सुरक्षा का प्रबंध नहीं। ना तो इन एटीएम पर सुरक्षा गार्ड ही रहते हैं और ना ही अलार्म सिस्टम है।

