NC RMU ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 4 मांगों को लेकर निकाली विशाल रैली
ग्वालियर NCRMU यूनियन मुख्य एवम् लाइन शाखा के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक विशाल जुलूस निकाला गया नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर नई पेंशन समाप्त करने एवं पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल रैली निकाली।
पुरानी पेंशन दिवस / राष्ट्रीय युवा दिवस मनया के द्वारा शाखा कार्यालय पर कॉम वीएस कंसाना (संयुक्त महामंत्री प्रयागराज, मंडलमंत्री झांसी) पर मीटिंग कर संबोधन किया। कार्यक्रम में कॉम मलखान सिंह (सचिव), कॉम सुभाष सिंह (सचिव), कॉम प्रेम सिंह (अध्यक्ष), कॉम बी के बाथम (अध्यक्ष) NCRMU मुख्य एवम् लाइन शाखा ग्वालियर एवम् दोनो शाखाओं सभी पदाधिकारी और भारी संख्या सभी कर्मचारियों ने भाग लिया पुरानी पेंशन की बहाली और अन्य मांगों को सरकार में मनवाने का संकल्प लिया।
प्रमुख माँगें
नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी गारण्टीड पेंशन बहाल की जाय ।
● नियमित कार्यों को आउटसोर्स करना तत्काल बन्द किया जाय व रेलवे का निजीकरण एवं उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण योजना पर विराम लगाया जाय । मौद्रीकरण के नाम पर रेलवे की धरोहरों को बेचना बन्द किया जाय ।
● बोनस भुगतान के 7000 रु. की सीमा को हटाया जाय व वास्तविक वेतन के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाय ।
● पदों के अंधाधुंध सरेण्डरिंग करने पर रोक लगाई जाय ।

