Latestराज्यराष्ट्रीय

इटावा–ग्वालियर हाईवे पर हादसा, टायर फटने के बाद खंती में पलटी कार

ग्वालियर. इटावा–ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 92) पर मालनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कर पलट गई। यह हादसा मालनपुर के तूकेड़ा गांव के पास भदौरियापुरा के सामने सुबह 11 बजे हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार भिंड की ओर से ग्वालियर जा रही थी। अचानकर गाड़ी का टायर फटने से उसमें सवार चार लोग खंती में जा गिरे। खंती में पानी भरा होने से आधी गाड़ी उसमें डूब गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। खंती में कार पलटने से सभी घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए तत्काल ग्वालियर भेजा गया है।

घायल मेवाराम चौरसिया ने बताया कि वे इलाज कराने के लिए ग्वालियर जा रहे थे। कार में दो महिलाएं व एक ड्राइवर भी था। किसान विशाल भदौरिया ने बताया कि अचानक टायर फटने की आवाज सुनी। यह सुनकर हम मौके पर पहुंचे। गाड़ी खंती में पलटी थी। महिलाएं सहित चारों लोग उसमें फंसे थे। खंती में पानी भरा होने के कारण सभी लोगों को तत्काल बाहर निकाला। यह हादसा रात में होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş