Latestराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में जो तय करेगा वो होगा, जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद सब करेंगे- मंत्री कमल पटेल

भोपाल. मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जो करना पड़ेगा, वो सब करेंगे। साम, दाम, दंड, भेद सब करेंगे। चुनाव जीतने के लिए कृष्ण नीति अपनाएंगे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा समेत प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। मंत्री कमल पटेल एक कार्यक्रम में शामिल होने रतलाम आए थे। इस दौरान उनसे आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस का सफाया करेंगे।

गुजरात फॉर्मूला के सवाल पर ये बोले
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व जो तय करेगा वो होगा। चुनाव जीतने के लिए जो करना पड़ेगा सब करेंगे। राजनीति में साम, दाम, दंड, भेद सब चलते हैं, करेंगे। जरूरी है, जैसे को तैसा। कृष्ण नीति अपनाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş