LatestNewsराजनीतिराज्य

तानसेन समारोह का आयोजन दतिया में जारी रहेगा, गृहमंत्री ने 98वां विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के तहत गमक का किया शुभारंभ

कलाकारों ने दी आकार्षक प्रस्तुतियां
दतिया, 98वां विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के तहत् पूर्वरंग गमक का शुभारंभ ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी दतिया में किला चौक पर अवध बिहारी मंदिर प्रांगण में प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष स्थाई रूप से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि दतिया सांस्कृतिक, पुरातत्व के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। पुरातत्व के क्षेत्र में वीरसिंह पैलेस पर जगमगाती रोशनी लोगों को बरबर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि करन सागर की छत्रियों का जीर्णेद्धार एवं सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है।
गृहमंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के ”सबका साथ सबका विकास” को साथ लेकर संस्कृति, सभ्यता, साहित्य को संवारने एवं बढ़ाने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जी-20 में दतिया का नाम आया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि तानसेन समारोह का विस्तार का गमक का आयोजन दतिया में किया गया है। यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है। डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसे और उकरने की आवश्यकता है। सभी के प्रयासों से दतिया को अभी सभी क्षेत्रों में आगे ले जाना होगा।
उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन दतिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित गमक पूर्वरंग संगीत सभा का शुभारंभ ख्याल गायकी हर्षवर्धन दुबे ने शास्त्रीय संगीत ”राग मारू बिहार” से किया। इनकी संगत तबला वादक मनोज मिश्र और हरमोनियम पर सोमेश्वर त्रिपाठी ने की। जबकि अफजल हुसैन ने धु्रपद गायन के तहत् बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, राग भिन्न सहज (कौशिक ध्वनि) धु्रपद चौताल के तहत् कुंजन मंे रजा रास, इनके साथ संगत पखावज पर अंकित पारिक, तानपुरे पर अंकित शर्मा और मोहित यादव ने दी। जिसके तहत् शिवपुरी, बटेश्वर और दतिया में आयोजन किये जा रहे हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat