कांग्रेस नेता की हत्या

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना सकरी बायपास चौक में हुई है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी कार में ड्रायवर की बाजू वाली सीट पर बैठे थे। इसी बीच कार को अज्ञात बदमाशों ने दोनों ओर से घेर लिया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी और बिलासपुर एसएसपी पारूल माथुर पहुंचे हैं।

बिलासपुर में अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही, रोजाना कहीं ना कहीं चाकूबाजी, मारपीट जैसी घटना घट रही हैं। बुधवार को भी एक बड़ी घटना सकरी थाना क्षेत्र में घटी है, जिसमें हिष्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी हैं।  घटना 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं।  घटना 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं।  गोली कांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, क्योंकि संजू त्रिपाठी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जो पूरे घटना की जानकारी जुटाने में लग गई हैं।

कांग्रेस ने किया खंडन
बिलासपुर में हुई कांग्रेस नेता की हत्या पर कांग्रेस का बयान सामने आया हैं। कांग्रेस ने मृतक के कांग्रेसी होने का खंडन करते हुए कहा है कि मृतक कांग्रेस कमिटी के किसी पद पर नहीं था । कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि घटना बेहद चिंताजनक है, हमारी सरकार ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना की पूरी जांच के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है, मृतक कांग्रेस कमिटी के किसी पद में नहीं थे, मृतक के कांग्रेस पदाधिकारी होने की बातें भ्रामक हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *