दिल्ली में बाइक सवारों ने लड़की पर तेजाब फेंका

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सुबह करीब 7.30 बजे का है। पुलिस को सुबह 9 बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लड़के ने सड़क किनारे जा रही छात्रा पर एसिड फेंक दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं। छात्रा का बयान दर्ज करने की कोशिश जा रही है। छात्रा खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक आरोपित को पकड़ लिया गया है। दूसरा फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़का-लड़की एक दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ थी।

लड़की के पिता ने बताया, ‘छोटी बेटी दौड़ कर घर आई और कहा कि उसकी बहन पर तेजाब फेंका गया है। दोनों लड़कों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, उनकी पहचान अभी बाकी है। दोनों आंखों में तेजाब चला गया है। लड़की के पिता ने बताया कि स्कूल जाते समय दो लड़कों ने एसिड से हमला किया है। बेटी का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है। उसकी आंख में भी एसिड गया है। छोटी बहन ने कुछ नाम पुलिस को बताए हैं।

पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एक्टिव हो गई हैं। स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह छात्रा से मिलने अस्पताल जा रही हैं और पुलिस से मांग की है कि आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आरोपितों के पास एसिड आया कहां से और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी एसिड आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *