शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
भोपाल. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को दी है।
कांग्रेस ने कहा अधूरे सपने होंगे पूरे
बीजेपी के तंज के बाद कमलनाथ के ऐलान के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि 2023 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बन रही है। जनता कमलनाथ के चुनावी ऐलान पर 2018 की तरह 2023 में भी मुहर लगाएगी। बीजेपी डरी हुई है। 2018 में भी अलग-अलग वर्ग को बड़ा फायदा हुआ था और अब 2023 में सरकार बनने के बाद अधूरे सपने पूरे होंगे।
