गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-मुझे गर्व है ऐसी बिटिया पर जिसने पुलिस का मान बढ़ाया, एडीजी ने भी किया सम्मानित

ग्वालियर. सूबेदार सोनम पाराशर जिसे कल तक सिर्फ उसके अपने पुलिस महकमे के उसके साथी व यातायात पुलिस अधिकारी ही जानते थे। उसके द्वारा गोला का मंदिर बचाई गयी बुजुर्ग की जान की बोलती तस्वीर जिसने भी देखा बोला वाह ग्वालियर की बिटिया और इस संवेदनशील मप्र पुलिस पर हमें गर्व है। जी हां, यह वही सूबेदार सोनम पाराशर है जिसने सोमवार को हार्ट अटैल आये एक शख्स को जिन्दगी जाते-जाते बचा ली। खास बात यह है कि सूबेदार सोनम पाराशर की ही तरह पिछले एक सप्ताह में शहर के 5 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने लोगों को हार्ट अटैक आने पर उनकी जिन्दगी बचाने का हुनर सीख लियरा है। यह मुमकिन हुआ है डॉक्टरों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडीकल (आईएमए) की ममुहिम के माध्यम से। हार्ट अटैक आने पर जिन्दगी बचाने वाली बेसिक लाइफ सिस्टम की यह ट्रेनिंग आईएमए सदस्यों ने पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बैंक कर्मियों नगरनिगम कर्मचारियों समेत स्कूल टीचर और आम लोगों को भी दी गयी है।
मुझे गर्व है ऐसी बिटिया पर
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुबह वीडियो कॉल करके सूबेदार सोनम पाराशर को बधाई दी है कहा कि बिटिया मुझे तेरे ऊपर गर्व है। इससे पूरी मप्र की जनता की नजरों पुलिस का सम्मान बढ़ा है। मैंने डीजीपी सुधीर सक्सैना को भी कहा है सम्मानित करने के लिये, सोनम ने भी कहा सर आपका ऐसे ही आर्शीवाद बना रहे।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
रिवर व्यू कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय अनिल उपाध्याय बिजली कंपनी से सेवा निवृत्त है। वह पिछले दिन गोला का मंदिर चौराहा पर किसी काम से गये थे। इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इस बात की खबर वहीं ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात सूबेदार सोनम पाराशर को लगी तो उन्होंने बिना देरी किये अचेत अवस्था में पड़े शख्स का लाइफ सपोर्ट देने के लिये सीने पर हाथों से पुश करना शुरू किया। जिन्दगी बचाने वाली सूबेदार सोनम की यह बोलती तस्वीर प्रदेश के नेताओं के साथ -साथ प्रशासन के अधिकारियों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *