सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे नए मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश. हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन अब खत्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए सीएम होंगे। इससे पहले खबर सामने आई थी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो गई हैं। इसके बाद सुखविंद और मुकेश अग्निहोत्री का नाम आलाकमान को भेजा गया था। अब जानकारी मिल रही है कि आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है।

