400 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे की मौत

बैतूल. बोरवेल में फंसे 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। 84 घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम सुबह 3 बजे बच्चे के करीब पहुंच गई थी। सुबह 5 बजे तक शव को बाहर निकाला जा सका। 7 बजे बैतूल के जिला अस्पताल में शव को लाया गया। 5 डॉक्टरों की टीम शव का पीएम कर रही है।

रेस्क्यू टीम ने बोर के समानांतर 44 फीट गहरा गड्ढा खोदा
कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि बोर 400 फीट गहरा है। बच्चा करीब 39 फीट की गहराई में फंसा था। रेस्क्यू टीम ने बोर के समानांतर 44 फीट गहरा गड्ढा खोदा। इसके बाद 9 फीट की हॉरिजेंटल सुरंग खोदी गई थी।
बच्चे के चाचा राजेश साहू ने कहा, हमारे लिए बहुत दुख की घड़ी है। हमने तो यह सोच रखा था कि सफल होंगे और हमारा बच्चा हमें वापस मिल जाएगा। बचाव दल ने तो दिन-रात प्रयास किया है, पर कहीं न कहीं लेट हो गए। अगर हमारे पास ऐसा कोई संसाधन होता, जिससे हम बच्चे को उसी दिन निकाल लेते, तो वो बच जाता। टीम वर्क बहुत अच्छा रहा, लेकिन हम लेट हो गए।

रेस्क्यू में NDRF और DSRF के 61 जवान लगे थे
रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे होमगार्ड कमांडेंट एसआर आजमी ने बताया कि बोरवेल में तन्मय 39 फीट पर फंसा हुआ था। बच्चों की नॉर्मल हाइट तीन से चार फीट मानकर हमने 44 फीट तक गड्ढा खोदा है। टनल बनाने में NDRF और DSRF के 61 जवान लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *