मध्यप्रदेश को मिल रही है सबसे लम्बी टनल
रीवा. मध्यप्रदेश की सबसे लम्बी सड़क टनल रीवा-सीधी मार्ग पर बनकर तैयार हो गयी है। इसका लोकार्पण 10 दिसम्बर को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मप्र के मुख्यमंत्री करेंगे। मतलब अब मध्यप्रदेश का लम्बा इंतजार खत्म होने जा रहा है। मोहनिया टनल राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 39 में मोहनिया घाटी में बनायी गयी है। मोहनिया टनल का निर्माण होने के बाद सीधी और रीवा के बलीच 7 किमी दूरी कम हो जायेगी।
6 माह पहले बनकर तैयार हुई टनल
मेहनिया टनल का निर्माण सीधी-रीवा जिले की सीमा पर किया गया है। इसका निर्माण कार्य 18 दिसम्बर 2018 में शुरू किया गया था और अब यह टनल पूरी तरह से बनकर तैयार हो गयी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका निर्धारित समय मार्च 2023 तक इस टनल को तैयार किया जाना था लेकिन समय सीमा के 6 माह पहले ही टनल पूरी तरह से बनाकर तैयार किया गया है।

