बोरवेल में गिरा तन्मय, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बैतूल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर बच्चा लापरवाही की वजह से खुले पड़े बोरवेल में गिर गया है। इस बार घटना बैतूल जिले के मांडवी में घटी है। मंगलवार की शाम को बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि 3 वर्ष से बोरवेल खुला पड़ा था। मामले में सीएम ने स्थानीय प्रशासन का आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये है।

बच्चे के चाचा ने कहा खुला पड़ा था बोरबेल
तन्मय के चचा राजेश साहू कहना है कि गांव के नानक चौहान के खेत मे सूखा बोरबेल तीन साल से पड़ा हुआ है।  शाम 5 बजे बच्चे छुपा छुपाई खेल रहे थे इसी दौरान तन्मय उस में गिर गया । खुला पड़ा बोरबेल नियमों को अनदेखा कर 3 साल से ऐसी घटना को आमंत्रण दे रहा था।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मंगलवार शाम 5 बजे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।  4 पोकलेन मशीन से बोरवेल के पैरलर गड्ढा खोदने की कोशिश की जा रही है. बीच में पत्थर आने के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है।

मासूम तन्मय का नहीं है कोई मूवमेंट
बोरवेल में गिरे बच्चे का कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है।  जिला पंचायत CEO  अभिलाष मिश्रा कहना है कि तन्मय का कोई मूवमेंट नहीं है।  रेस्क्यू में बाधक पत्थर की चट्टाने बन रही है।  कैमरे से बच्चे को ट्रैक किया गया. लगभग 55 फिट नीचे बच्चा फंसा हुआ हैं. तीन जिलों की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *