जीवाजी क्लब में पुलिस का छापा-कमरे से 3.30 लाख रूपये और ताश की गड्डी मिले, 11 लोग गिरफ्तार

ग्वालियर. जीवाजी क्लब में मंगलवार की रात को क्राइम ब्रांच और झांसी रोड पुलिस ने एक साथ छापा मारकर कमरा नम्बर 4 खेले जा रहे जुआ में दांव लगाने वालों को पुलिस ने दबोचा और मौके पर से 11 लोगों को ताश की गड्डी और 3 लाख 30 हजार जब्त कर थाने ले गये। पुलिस की कार्यवाही को देखकर जीवाजी क्लब में भगदड़ मच गयी यह पहला मौका है।

क्या है पूरा मामला
जीवाजी क्लब के कमरा नम्बर 4 में छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है। इनके कब्जे से पुलिस 3 लाख 30 हजार रूपये नगद बरामद किया गया। टीआई झांसी रोड संजीव नयन शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर से जीवाजी क्लब के कमरा नम्बर 4 में जुआ चल रहा है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मारा है। ऐसी चर्चा है कि जुए की फड़ में शहर के कई प्रसिद्ध लोग थे। लेकिन पुलिस ने कुछ छोटे व्यापारियों की ही गिरफ्तारी शो की है। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि इस फड़ से सिर्फ स्थानीय व्यापारी ही गिरफ्तार िकिये गये हैं। ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है।
सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध ऋषिकेश मीणा एवं सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर के थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक संजीव नयन शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये अनुसार जीवाजी क्लब में तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा जब जीवाजी क्लब के कमरा नं.4 में दबिस दी तो वहां पर 11 लोग हार जीत का दाब लगाकर जुआ खेलते हुए मिले, पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम द्वारा सभी जुआरियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 03 लाख 30 हजार 15 रूपये नगद व तीन ताश की गड्डी जप्त की गई। पकड़े गये जुआरियों में एक क्लब का मेम्बर है जो कि 4 हजार रूपये लेकर जुआ खिलवाता है। पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़े गये 11 जुआरियों के विरूद्ध थाना झांसीरोड में धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

